टिमटिमाना क्या सितारों की तरह
हम तो जलते हैं चिरागों की तरह...
आपकी आँखों में बस जाएंगे हम
देखिये हम को नज़ारों की तरह ...
कौन क्या है,सब पता चल जाएगा
चेहरों को पढ़िये किताबों की तरह...
हम घिरे रहते हैं खारों से मगर
हम महकते हैं गुलाबों की तरह ...
जिंदगी बन जाये खुशबू का सफर
तुम चले आओ फज़ाओं की तरह .....
हम तो जलते हैं चिरागों की तरह...
आपकी आँखों में बस जाएंगे हम
देखिये हम को नज़ारों की तरह ...
कौन क्या है,सब पता चल जाएगा
चेहरों को पढ़िये किताबों की तरह...
हम घिरे रहते हैं खारों से मगर
हम महकते हैं गुलाबों की तरह ...
जिंदगी बन जाये खुशबू का सफर
तुम चले आओ फज़ाओं की तरह .....