Tuesday, September 8, 2026

ग़ज़ल

ग़ज़ल
पर-शिकस्ता एक ताइर फड़फड़ा कर गिर पड़ा 
यूँ लगा जैसे कि मेरे सर प' अंबर गिर पड़ा 

इक भरोसे के बिना पर रहबरी सौंपी उसे
ज़ोम में वो चूर होकर लड़खड़ा कर गिर पड़ा

दूर तक बारे-तमन्ना ढोने में दुशवारी थी 
कुछ क़दम चलते ही ख़्वाबों का वो गट्ठर गिर पड़ा 

यार बिल्डर फ्लैट लेने का नतीजा ये हुआ   
हलके से भूकंप से ही छत से झूमर गिर पड़ा 

इक नई कोंपल की ख़ातिर, इक शजर के हक़ में फिर 
ज़र्द पत्ता डाल से छूटा ज़मीं पर गिर पड़ा 

इत्तिफ़ाक़न, मील के पत्थर से टकराते हुए
तीरगी में रौशनी का एक पैकर गिर पड़ा

फिर किसी ने घर से बेघर कर दिया माँ-बाप को
इक महल तहज़ीब का फिर भरभरा कर गिर पड़ा
अजय 'अज्ञात'

No comments:

Post a Comment