मैं अनासिर से अचानक एक चेहरा कब हुआ
तीरगी छाई रही उस नफ़रतों के शह्र में
बिन मुहब्बत के चराग़ों के उजाला कब हुआ
क्या बतायें आप को, अब छोड़ो भी, जाने भी दो
दिल के हुजरे में ग़मों का इक तमाशा कब हुआ
कुछ इज़ाफ़ा अपने बलबूते पे भी करते रहे
जो मुक़द्दर से मिला, उस से गुज़ारा कब हुआ
इतना तो 'अज्ञात' तुझ को इल्म होना चाहिए
दिल का चाहा, ज़ेहन का सोचा हमेशा कब हुआ
अजय 'अज्ञात'
No comments:
Post a Comment