Sunday, October 14, 2012

tatrane...

तराने मुहब्बत के गाने लगे हैं 
सुनो हाले दिल हम सुनाने लगे हैं 
कभी दिल के रिश्ते बिखरने न पाएँ 
बनाने में इन को जमाने लगे हैं
हो तुम चाँद सूरज तो हम भी हैं जुगनू 
अँधेरों में हम जगमगाने लगे हैं
हमें दुश्मनों की ज़रूरत नहीं है 
हमें अपने साये डराने लगे हैं 
सिखाया था जिन को कभी हम ने चलना 
वही हम को रस्ता दिखाने लगे हैं

No comments:

Post a Comment