दिल लगाने के नतीजे सब मुझे मालूम हैं
खूबसूरत बेवफाओं के पते मालूम हैं
आदतों से आपकी वाकिफ हूँ मैं अच्छी तरह
मुझ को सारे कारनामे आप के मालूम हैं
बस ज़रा सी कोशिशों की ही ज़रुरत है फकत
कामयाबी के मुझे सब रास्ते मालूम हैं
हँसते हँसते गम उठाता हूँ गिला करता नहीं
जिंदगी जीने के मुझ को कायदे मालूम हैं
और कुछ मालूम चाहे हो न हो अज्ञात को
जिंदगानी की ग़ज़ल के काफिये मालूम हैं
No comments:
Post a Comment